Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रुप-सी के मुकाबले में स्पेन ने क्रोएशिया को 1-0 से हराया

वर्तमान चैम्पियन स्पेन ने जीसस नावास के गोल की बदौलत क्रोएशिया को हराकर यूरो कप-2012 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सोमवार को खेले गए ग्रुप-'सी' के मुकाबले में स्पेन ने क्रोएशिया को 1-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दो बार के चैंपियन स्पेन के खाते में इस जीत के साथ सात अंक हो गये और उसने ग्रुप से शीर्ष स्थान के साथ अंतिम आठ में कदम रखा जहां शनिवार को उसका मुकाबला ग्रुप- डी के रनर अप से यूक्रेन के दोनेत्स्क में होगा।

क्रोएशिया क्वार्टरफाइनल के लिए लगातार दूसरे वर्ष क्वालीफाई करने की उम्मीदें लेकर इस मैच में उतरा था, लेकिन निर्धारित समय से मात्र दो मिनट पहले नावास के गोल ने उसकी सारी उम्मीदों को बिखेर दिया।

खेल के पहले हाफ में दोनों ही टीमें सिरे से जूझती नजर आयीं और हाफटाइम तक स्कोरबोर्ड गोलरहित रहा। दूसरा हाफ भी खत्म होने को आ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि मैच भी गोलरहित रहेगा, लेकिन तभी नावास ने जो मैदान की खामोशी तोड़ी तो क्रोएशियाई खेमे में दूसरे किस्म की खामोशी छा गयी।

मैच में ज्यादातर समय तक स्पेन आक्रमण करता रहा और क्रोएशियाई टीम केवल पलटवार कर पायी। जावी हर्नांडीज के कॉर्नर पर फर्नांडो टोरेस के हेडर से शुरुआती मिनटों में ही स्पेन के लिए मौका बन गया था, लेकिन आखिरी क्षणों में वह गोल से वंचित हो गया।

डेविड सिल्वा और आंद्रेस इनिस्टा ने भी शानदार प्रयास किये, लेकिन विपक्षी गोलकीपर ने उनके प्रयासों को आसानी से नाकाम कर दिया। आयरलैंड के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत में दो गोल दागने वाले टोरेस भी कुछ करने के मूड में दिख रहे थे, लेकिन भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा था।

इस बीच, जावी अलोंसो ने लंबी दूरी से एक जोरदार प्रहार किया तो गेंद गोलपोस्ट के बिल्कुल पास बार से टकराकर छिटक गयी। क्रोएशिया की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने स्पेन ने ऐसे कई मौके गंवा दिये, लेकिन आखिरकार नावास गतिरोध को तोड़ने में कामयाब रहे और स्पेनी प्रशंसकों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+