नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा खुलासा हुआ है, वो यह कि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज एस श्रीसंत समेत कई अन्य क्रिकेटरों का अश्लील एमएमएस बनाये जाने का प्लान सटोरियों ने बनाया था। इसीलिये इन क्रिकेटरों को कॉल गर्ल्स सप्लाई की गई थीं। अब पुलिस इस खोजबीन में जुटी है कि कहीं वाकई में श्रीसंत का कोई अश्लील एमएमएस तो नहीं बनाया गया है।
टीवी चैनल आज तक के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ में एक सट्टेबाज ने खबर ये सटोरी पहले क्रिकेटरों के पास लड़कियां इसलिये भेजते थे, ताकि वो उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर सकें। पुलिस ने सटोरियों के पास से बरामद लैपटॉप की एक-एक फाइल खोलकर चेक कर रही है, ताकि सबूत हाथ लग सके। एक सटोरी चंद्रेश पटेल और मनन ने पूछताछ में बताया कि इसी साल पांच-छह बार श्रीसंत और अजित चंडीला को लड़कियां सप्लाई की थीं।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जिस समय श्रीसंत और उनके दोस्त जीजू को गिरफ्तार किया गया, तब वो लड़कियों के साथ ही थे। खैर यह मामला एक-एक कर आईपीएल की आढ़ में होने वाले काले धंधों को उजागर कर रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी कई और खिलाड़ी भी इसके शिकंजे में आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस उनके खिलाफ पुख्ता सबूत खोज रही है।