नई दिल्ली। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार टीम ने स्पॉट फिक्सिंग में आरोपित तीनो खिलाडि़यों एस श्रीसंत, अंकित चौहान और अजित चंदीला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है और इन तीनों का टीम के साथ हुआ कांट्रैक्ट रद्द कर दिया है। यह जानकारी राजस्थान टीम के चेयरमैन रंजीत बरठाकुर ने दी।
तीनो खिलाडियों पर धारा 420 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर बदरीश दत्त देख रहे हैं। जिन्होने बुकी और आईपीएल के खिलाडि़यों के बीच हुई बातचीत पर नजर रखी थी। बताया जा रहा है कि प्ले आफ के मैचों के लिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। बाकी बचे मैचों में इस तरह की घटना न हो इसके लिए टीम फ्रेंचाइजी दिल्ली, मुंबई और जयपुर पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने अजित चंडीला के रिश्तेदार के घर से 20 लाख रूपये बरामद किये।
इसके अलावा श्रीसंत, चंदीला और चव्हाण के साथ 12 बुकीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, इन बुकियों पर आरोप था कि निश्चित ओवरों में रन देने के लिए इन्होने खिलाडि़यों को साठ लाख रूपये देने की बात की थी।