For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वो मराठी ऐक्‍ट्रेस कौन थी श्रीसंत के कमरे में?

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्‍पॉट फिक्सिंग के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बार ये खुलासा हुआ है कि बुकीज खिलाडि़यों की ब्‍लू फिल्‍म बनाना चाहते थे। जी हां चौक गए ना? ये 'D'कंपनी का 'B' गेम था। इस गेम में एक बार जो प्‍लेयर फंसता वो फिर नंगा ही बाहर निकलता। अंडरवर्ल्‍ड ने खिलाडि़यों को फंसाने के लिये पुख्‍ता इंतजाम किया था। दिल्‍ली पुलिस ने 'D 'कंपनी के इस 'B' गेम (Bookie, Blue film और Black mailing) का खुलासा किया है और बताया है कि बुकी खिलाडि़यों के एमएमएस बनाने वाले थे ताकि वो उन्‍हें ब्‍लैकमेल कर सकें। पुलिस ने दावा किया है कि अंडरवर्ल्‍ड इस इंडियन प्रीमियर लीग को इंडियन 'पोर्न' लीग बनाने की फिराक में थे।

स्‍पॉट फिक्सिंग करने वाले पंटरों ने खिलाडि़यों को हमेशा के लिये अपने जाल में फंसाकर रखने के लिये पूरी तैयारी कर ली थी। बुकियों के सिंडिकेट ने पंटरों को खिलाडि़यों के ब्‍लू फिल्‍म बनाने का निर्देश दिया था। दुबई में बैठे स्‍पॉट फिक्सिंग के आका ने सख्‍त निर्देश दिया था कि खिलाड़ी होटल के जिन कमरों में रुके थे और जिन कमरों में लड़कियों की सप्‍लाई की जानी थी उस कमरे में खुफिया कमरे लगा दिये जायें ताकि उन्‍हें हमेशा के लिये अपने इशारे पर नचाया जा सके।

दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अजीत चंदीला ने फिक्सिंग के लिये 40 लाख रुपये ली थी। पंटरों ने 20 लाख रुपये एडंवास मनी के तौर पर अजीत को दिया था। अजीत ने अपने ओवर में फिक्सिंग का काम तो कर दिया पर वो पंटरों को इशारा करना भूल गया था जिसके चलते सट्टेबाज उस ओवर में भाव नहीं खोल पाए। इसके बाद पंटरों ने अजीत से पैसे वापस मांगे तो अजीत ने उन्‍हें देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई जिसके बाद बुकियों के सिंडिकेट उन खिलाडि़यों के एमएमएस बनाने के आदेश दिये ताकि उन खिलाडि़यों को अपने इशारों पर नचाया जा सके।

कौन थी वो हिरोइन जिसके साथ होटल में रुके थे श्रीसंत

कौन थी वो हिरोइन जिसके साथ होटल में रुके थे श्रीसंत

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि श्रीसंत मुंबई में जिस होटल में रुके थे उसमें उनसे मिलने मराठी फिल्‍मों की एक हिरोइन गई थी। श्रीसंत जिस कमरे में ठहरे थे उसमें से मुंबई क्राइम ब्रांच ने कंडोम और महिला के अंत: वस्‍त्र बरामद किये हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस हिरोइन का नाम उजागर नहीं किया है जबकि उसे सीसीटीवी कैमरे में श्रीसंत के कमरे में जाते हुए देखा गया है। पुलिस का कहना है कि इस हिरोइन में स्‍पॉट फिक्सिंग के इस काले खेल में हनी ट्रैप की भूमिका निभाई थी।

चंदीला ने डी कंपनी की धमकी पर लौटाए 20 लाख

चंदीला ने डी कंपनी की धमकी पर लौटाए 20 लाख

बुकीज खिलाड़ियों के पलटने की स्थिति से निपटने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करने का इंतजाम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक चंदीला के केस में भी यही हुआ। चंदीला ने फिक्सिंग के लिए 20 लाख लिए, लेकिन इशारा करना भूल गए। चंदीला बाद में 20 लाख लौटाने से आनाकानी करने लगे। डी कंपनी की धमकी के बाद चंदीला ने पैसे लौटाए।

सट्टे के पैसे से चंदाली ने 2.5 लाख में खरीदी थी जींस

सट्टे के पैसे से चंदाली ने 2.5 लाख में खरीदी थी जींस

सट्टे के पैसे से राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाड़ी अजीत चंदीला ने मुंबई से ढाई लाख में अपने लिए 2 जींस खरीदी थी। इसके अलावा उसने एक लाख की कीमत की विदेशी कंपनी की एक घड़ी भी खरीदी थी और इन तमाम खरीददारी का पेमेंट किया था अमित सिंह ने। अमित सिंह पूर्व क्रिकेटर है और इस समय सट्टेबाजी के खेल का खिलाड़ी है।

मुंबई के तीन होटल-पबों के कैमरे खोलेंगे कई राज

मुंबई के तीन होटल-पबों के कैमरे खोलेंगे कई राज

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल ने सोफिटेल होटल, ओआरजी और रॉयल्टी पब की सीसीटीवी फुटेज जब्त की हैं। सीसीटीवी से अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस सीसीटीवी समेत तमाम सबूतों की जांच-पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले श्रीशांत अपने दोस्त जीजू के साथ मुंबई के होटल सोफिटेल में ही रुके थे और ओआरजी और रॉयल्टी पब में तीन लड़कियों और सट्टेबाजों से मिले थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+