घटना उस समय की है जब अजित और श्रीसंत सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी श्रीसंत ने चंडीला को ताना मारते हुए कहा कि आज तुम लोगों के ही कारण यह दिन देखना पड़ रहा है। जिसका जवाब देते हुए चंडीला ने भी श्रीसंत को कुछ अपशब्द कहे। देखते ही देखते मामला मामला गालीगलौच से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। शोरगुल सुनकर वहां पर खड़े पुलिसकर्मी आये, जिन्होने दोनों को समझाबुझाकर शांत कर दिया।
चंडीला का कहना है कि श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग का सारा दोष मुझ पर डाल रहा था और मैनें जब जवाब दिया तो वह हिंसक हो गया।
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि जमानत न मिलने से श्रीसंत फ्रस्टेट है। वह कभी-कभी सीने में दर्द, बेचैनी और सिर दर्द की शिकायत करता है तो कभी पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश करता है।
श्रीसंत ने पहले भी चंडीला पर फिक्सिंग में फंसाने का आरोप लगाया है।