पाक की धमकी, भारत में खेला तो खैर नहीं
लाहौर। पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) ने आज धमकी दी कि भारत में होने वाले अनिधिकृत टूर्नामेंट विश्व सीरीज हाकी में खेलने वाले खिलाडि़यों पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पीएचएफ की आम परिषद बैठक में यह फैसला लिया गया जिसमें यह भी निर्णय किया गया कि महासंघ पूर्व ओलंपियन खिलाडि़यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा जो पीएचएफ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।
पीएचएफ के अध्यक्ष कासिम जिया ने कहा कि परिषद ने सर्वसम्मित से सहमति जतायी है कि जो खिलाड़ी पीएचएफ का विरोध करते हुए ऐसे टूर्नामेंट में खेलेंगे जो अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, उन्हें तुरंत पांच साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया जायेगा और वे पाकिस्तान के लिये नहीं खेल पायेंगे।
पाकिस्तान के कई शीर्ष खिलाडि़यों ने लुभावनी डब्ल्यूएसएच के लिये विभिन्न टीमों से करार किया है जिसे आयोजकों ने फरवरी 2012 तक स्थगित कर दिया है और इसमें खिलाडि़यों को काफी अच्छी राशि की पेशकश की जा रही है। अब देखना यह है कि महासंघ और खिलाडि़यों के बीच का यह मतभेद कहीं खेल को हानि न पहुंचाये और पहुचायेगा तो किस हद तक।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications