रेस के प्रारम्भ में उन्होने चौथा स्थान बनाये रखा लेकिन धीरे-धीरे वह अपने प्रतिद्वन्दियों से पिछड़ती चली गयी और अपनी हीट में छठे स्थान पर रहीं। लूका ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में 2:01:05 का समय निकालकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
इस स्पर्धा में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की केस्टर सेमेन्या रहीं जिन्होने 01:57:67 सेकेण्ड में अपनी रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर रूस की एलेना अर्जाकोवा और केन्या की जेनेथ जेप्कोसगेई बूसीनेई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही इस स्पर्धा में भारत की पदक जीतने की सम्भावना समाप्त हो गयी है।
अब भारत की नज़र कुश्ती में खिलाडि़यों पर है।