आनंद खिताब से आधा अंक दूर
जर्मनी, 27 अक्टूबर: रूस के व्लादिमीर क्रेमनिक के खिलाफ नौवें दौर की बाजी ड्रॉ खेलने के साथ ही भारत के सुपर ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखने के काफी करीब पहुंच गए हैं।
आनंद ने नौवें दौर की बाजी के बाद 6.0 अंक जुटा लिए हैं जबकि खिताब जीतने के लिए उन्हें और आधे अंक की जरूरत है। आनंद के खाते में तीन जीत और छह ड्रॉ आए हैं।
प्रतियोगिता में कुल 12 दौर की बाजियां खेली जानी हैं। इसके फॉरमेट के आधार पर सबसे पहले 6.5 अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी को विश्व विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
आनंद ने तीसरी, पांचवीं और छठी बाजी में जीत दर्ज की थी जबकि पहली, दूसरी, चौथी, सातवीं, आठवीं और नौवीं बाजी बराबरी पर छूटी थीं। दूसरी ओर, आनंद के प्रतिद्वंद्वी क्रेमनिक 3.0 अंकों के साथ खिताब जीतने की सारी उम्मीदें खो चुके हैं। क्रेमनिक के लिए खिताब जीतना नामुमकिन हो गया है।
हालांकि आठवें दौर तक उनके पास चैंपियन बनने का मौका था क्योंकि उसके बाद की चार बाजियां जीतकर वे खिताब पर कब्जा कर सकते थे। शतरंज की विश्व संस्था फिडे ने प्रतियोगिता के लिए 15 लाख यूरो पुरस्कार रखा है, जो दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटा जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications