Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिक्‍योरिटी से झगड़े के बाद वानखेड़े के गेट शाहरुख के लिए बंद

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को मुंबई पर केकेआर की बेहतरीन जीत शाहरुख खान के लिए पनौती साबित हुई। मैच खत्‍म होने के बाद ड्रेसिंग रूम के पास शाहरूख का सुरक्षाकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात गाली-गलौज तक उतर आयी, जिस पर गुस्‍साये वानखेड़े के कर्मचारियों ने शाहरुख के लिए स्‍टेडियम के गेट हमेशा के लिए बंद कर दिये।

यह वाक्‍या तब हुआ जब केकेआर के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्‍न मना रहे थे। तभी वहां शाहरुख पहुंचे और उन्‍होंने टीम को बधाईयां दीं। थोड़ी ही देर बाद शाहरुख मैदान पर जाने लगे, तभी एक सुरक्षाकर्मी ने उन्‍हें रोक दिया और कहा कि मैच खत्‍म हो गया है, अब वो मैदान पर नहीं जा सकते। इस पर शाहरुख बिफर पड़े।

देखते ही देखते अन्‍य कर्मचारी व अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये, जो इस घटना के प्रत्‍यक्षदर्शी बने। कर्मचारियों को आरोप है कि शाहरुख ने सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज की, वो भी बीसीसीआई के अधिकारियों के सामने। शाहरुख ने विलासराव देशमुख को भी भलाबुरा कहा। गुस्‍साये कर्मचारियों की ओर से एसोसिएशन के कोषाध्‍यक्ष रवि सावंत ने मीडिया से कहा कि एसोसिएशन की ओर से शाहरुख के वानखेड़े में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सावंत ने कहा कि वो इसकी शिकायत बीसीसीआई में भी करेंगे। हालांकि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि बीसीसीआई महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इस फैसले का सम्‍मान करेगी, क्‍योंकि बीसीसीआई के अधिकारी भी इस घटना के चश्‍मदीद बने हैं। उन्‍होंने कहा कि गुरुवार को वो मुंबई पुलिस में एसआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायेंगे।

खैर एक बात तो तय है कि शाहरुख पर लगा यह प्रतिबंध अब जल्‍दी हटने वाला नहीं, क्‍योंकि एमसीए को उस राजनीतिक पार्टी का समर्थन प्राप्‍त है, जो हमेशा शाहरुख के खिलाफ रहता है। लिहाजा गुरुवार को इस मामले पर राजनीति होना तय है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+