जीतेन्द्र और लकड़ा भी सेमीफाइनल में
मास्को, 12 दिसंबरः अखिल कुमार और दिनेश कुमार के अभियान को आगे बढ़ाते हुए जीतेन्द्र कुमार और ए.एल लाकड़ा ने आज विश्वकप मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारत के चारों मुक्केबाजों ने इस तरह अपने-अपने वर्गों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाने के साथ ही देश के लिए चार पदक पक्के कर दिए।
जीतेन्द्र ने 51 किग्रा के फ्लाइवेट वर्ग के क्वार्टरफाइनल में वेल्स के जो गेज को एकतरफा मुकाबले में 18.6 से धुन दिया जबकि लकड़ा को 57 किग्रावर्ग के फैदरवेट मुकाबले में एक भी मुक्का नहीं चलाना पड़ा और वह वाक ओवर मिलने के साथ अंतिम चार में पहुंच गए।
सेमीफाइनल में जीतेन्द्र का मुकाबला क्यूबा हरनादेंज लफीता से होगा जिन्होंने मालदोविया के अलेक्जेंडर रिसकान को 10.6 से हराया।
लकड़ा भी सेमीफाइनल में क्यूबा के इदेल तौरिएंते से भिडेंगे जिन्होंने चीन के ली यांग को 11.2 से पीटा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications