For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्‍या बीजिंग को मात दे पायेगा लंदन ओलंपिक?

By Ajay Mohan

लंदन। चार साल पहले चीन के बीजिंग शहर में ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह देख दुनिया भर के लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। आतिशबाजी से लेकर लेजर शो और एक से एक चमत्‍कारिक आयोजन, जिसमें चीन की संस्‍कृति का रस घुला हुआ था, यह देख सभी दंग रह गये थे। अब बारी है लंदन की। क्‍या ओपनिंग सेरेमनी के मामले में लंदन ओलंपिक बीजिंग को मात दे पायेगा?

लंदन ओलंपिक के प्रशासन की बात करें तो वो उदघाटन समारोह में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। शुक्रवार की रात बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रमों और संस्‍कृतिक झांकियों के साथ महासमर का उद्घाटन किया जायेगा।

उदघाटन समारोह का नाम आयल्स ऑफ वंडर रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रिटेन की महारानी के स्‍वागत के साथ होगी। ओलंपिक समिति के प्रमुख जाक रोखे उनका स्‍वागत करेंगे। फिर सभी प्रतिभागी देशों का मार्च पास्ट होगा, जिसमें 204 देश हिस्‍सा लेंगे।

स्‍लमडॉग मिलेनियर के निर्देशक की देख-रेख में होगा उद्घाटन समारोह

चर्चित फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के निर्देशक डैनी बॉयल की देखरेख में उदघाटन समारोह होंगे। फिलहाल इस कार्यक्रम के थीम को गुप्‍त रखा गया है।

इससे पहले लंदन के हाईड पार्क में टॉच रिले पहुंच चुकी है। रिले का स्‍वागत ब्रिटेन के शाही खानदान के सदस्यों ने बकिंगम पैलेस में किया। पिछले 69 दिनों में 8000 जानी-मानी हस्तियों ने इस मशाल को उठाया। इनमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन भी शामिल हैं।

अब तक का सबसे महंगा ओलंपिक है। इस खेल महासमर पर करीब 9.3 बिलियन डॉलर खर्च किये जा रहे हैं। इस बार 204 देशों के 10000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 4,847 महिलाएं हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्‍या है। भारत की ओर से 81 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 23 महिलाएं शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+