For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्‍वकप 2015: भारत पाकिस्‍तान एक ही ग्रुप में

मेलबर्न। विश्‍वकप 2015 में भारत और पाकिस्‍तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इस विश्‍वकप की मेजबानी न्‍यूजीलैंड और आस्‍ट्रेलिया मिलकर करेंगे, जिसका आयोजन 14 फरवरी से 29 मार्च 2015 तक होगा। 44 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में 49 मैच खेले जायेंगे। जिसमें से 26 मैच आस्‍ट्रेलिया के एडिलेड, ब्रिसबेन, कैनबरा, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे जबकि 23 मैच न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड, क्राइस्‍टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्‍टन, नेपियर, नेल्‍सन और वेलिंगटन में होंगे।

विश्‍वकप का पहला मैच न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 14 फरवरी को खेला जाएगा। दो सेमीफाइनल मैचों का आयोजन 24 और 26 मार्च को होगा। मेजबान टीमें आस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

पिछले 2011 विश्‍वकप की विजेता टीम इंडिया रही थी। फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया था। विश्‍वकप का शेड्यूल निर्धारित होने पर टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे हमने कल ही विश्‍वकप 2011 जीता है। हम टाइटिल को आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हमने हाल ही में आईसीसी की चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि सही दिशा में जा रहे हैं।

विश्‍व की टीमों को इस प्रकार पूल में रखा गया है-

पूल ए- इंग्‍लैंड, आस्‍ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्‍लादेश, न्‍यूजीलैंड, क्‍वालीफायर 2 और क्‍वालीफायर 3

पूल बी- दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्‍तान, वेस्‍टइंडीज, जिम्‍बाब्‍वे, आयरलैंड और क्‍वालीफायर 4

टीम इंडिया का सामना क्रमश: इन प्रतिद्वंदियों से होगा-

15 फरवरी- बनाम पाकिस्‍तान, एडिलेड में।

22 फरवरी- बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न में।

28 फरवरी- बनाम क्‍वालीफायर, पर्थ में।

6 मार्च- बनाम वेस्‍टइंडीज से, पर्थ में।

10 मार्च- बनाम आयरलैंड, हैमिल्‍टन में।

14 मार्च- बनाम जिम्‍बाब्‍वे, ऑकलैंड में।

पिछले विश्‍वक की विजेता टीमें-

सन - विजेता टीमें, स्‍थान

2011 - भारत (भारत, श्रीलंका और बांग्‍लादेश)

2007 - आस्‍ट्रेलिया (वेस्‍टइंडीज)

2003 - आस्‍ट्रेलिया (दक्षिण अफ्रीका)

1999 - आस्‍ट्रेलिया (इंग्‍लैंड)

1996 - श्रीलंका (भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका)

1992 - पाकिस्‍तान (आस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड)

1987 - आस्‍ट्रेलिया (भारत और पाकिस्‍तान)

1983 - भारत (इंग्‍लैंड)

1979 - वेस्‍टइंडीज (इंग्‍लैंड)

1975 - वेस्‍टइंडीज (इंग्‍लैंड)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+