Kuldeep Yadav: भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए प्रेम मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Kuldeep Yadav at Prem Mandir Vrindavan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार यानी 22 जून को वृंदावन में नजर आए। वृंदावन में मौजूद प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में कुलदीप यादव को देखा गया। सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान कुलदीप यादव के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी दिखाई दे रही है।
चाइनामैन गेंदबाज हैं कुलदीप यादव: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनो फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके कुलदीप यादव ने हाल ही में जबरदस्त वापसी की थी। कुलदीप यादव चाइनामैन गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। कुलदीप यादव के करियर को आगे बढ़ाने में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। कुलदीप ने खुद इस बात का खुलासा किया था।
आईपीएल से हुई वापसी: साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव का फॉर्म बीच में बेहद खराब रहा था। जिसके बाद लंबे समय से उनका साथ देने वाली आईपीएल टीम केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। केकेआर के बाद कुलदीप यादव को दिल्ली की टीम ने खरीदा और कुलदीप ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।
प्रेम मंदिर में किया दर्शन: कुलदीप यादव ने भगवान श्री कृष्णा की पूजा करने के लिए प्रेम मंदिर पहुंचे थे। देश और विदेश से लोग वृंदावन के प्रेम मंदिर घूमने आते हैं। इस मंदिर की सुंदरता हर किसी को पसंद आती है। यही वजह है कि यहां लंबे समय तक भक्त रुक जाते हैं। कुलदीप यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका: कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 या वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव ने 8 टेस्ट में 34 विकेट लिए हैं। जबकि 81 वनडे मैचों में उनके नाम 134 विकेट हैं। वहीं 28 टी-20 में कुलदीप ने 46 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में कुलदीप यादव को वनडे या टी-20 में शामिल किया जा सकता है।
Kuldeep Yadav at Prem Mandir, Vrindavan. pic.twitter.com/iwiqSXXwmM
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2023
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
