स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल था श्रीनिवासन का दामाद मयप्‍पन: रिपोर्ट

नई दिल्‍ली। आईपीएल 6 में हुई स्‍पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस मुकुंद मुग्‍दल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन का दामाद गुरूनाथ मयप्‍पन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से जुड़ी जानकारियां सट्टेबाजों को देता था। इस रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि मयप्‍पन जिसने खुद को निर्दोष बताया था वह फिक्सिंग में शामिल था।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि बोर्ड ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था लेकिन इसकी रिपोर्ट को बांबे हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नई कमेटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिये गये थे। गौर हो कि मयप्‍पन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम का सीईओ था। जिसके कारण यह आशंका लगाई जा रही थी कि वह भी फिक्सिंग में शामिल हो सकता है।

इसके अलावा स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल प्रमुख खिलाड़ी एस श्रीसंत और राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के उनके अन्‍य दो साथियों अंकित चव्‍हाण और अजित चंडीला पर बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।।

स्‍पॉट फिक्सिंग स्‍कैंडल में राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के सहमालिक शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम भी आया था, कुंद्रा ने पूछताछ में स्‍वीकार किया था कि उन्‍होने भी सट्टा लगााया था। अत: अब मामले में इनकी भी जांच हो सकती है।

Story first published: Monday, February 10, 2014, 13:57 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+