For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

समलैंगिक रिश्ता कबूलते ही दुती चंद को सताया डर, बोलीं- जो मेरे भाई के साथ हुआ वो मेरे साथ ना हो

नई दिल्ली। भारत की महिला एथलीट दुती चंद को समलैंगिक रिश्ता कबूलने के बाद एक डर सताने लगा है। दुती को डर है कि अब उसके साथ भी वैसा ना हो जो उसके बड़े भाई के साथ हुआ। पिछले साल के एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली दुती ने हाल ही में कबूला की उसका किसी के साथ समलैंगिक रिश्ता है। हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर का नाम उजागर नहीं किया। यह एथलीट उसके साथ जीवन बीताने को तैयार हो चुकी है, लेकिन इनके रिश्ते के बीच उनकी बड़ी बहन आ खड़ी हुई हैं। दुती की बड़ी बहन को समलैंगिक रिश्ता मंजूर नहीं है। लिहाजा, उसने दुती को जेल में भेजने की धमकी दे डाली।

दुती का कहना है कि उनके माता पिता ने अब तक इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं जताई है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी बहन ने उन्हें परिवार से बाहर करने के अलावा जेल भेजने की भी धमकी दी है। उन्होंने कहा, 'मेरी बड़ी बहन को लगता है कि मेरी जोड़ीदार हमारी संपत्ति को हड़पना चाहती है। उसने मुझे कहा कि इस रिश्ते के लिए वह मुझे जेल भिजवा देगी।' दुती ने कहा कि अगर उनकी जोड़ीदार चाहे तो भविष्य में किसी के भी साथ विवाह करने के लिए स्वतंत्र है। दुती ने साथ ही कहा कि वह अगले महीने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में हिस्सा लेंगी और उन्हें इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद है।

23 साल की दुती ने कहा, 'मेरे परिवार में मेरी बड़ी बहन का काफी दबदबा है। उसने मेरे बड़े भाई को घर से बाहर कर दिया, क्योंकि उसे उसकी पत्नी पसंद नहीं थी। उसने मुझे भी धमकी दी है कि मेरे साथ भी ऐसा ही होगा। मैं नहीं चाहती मेरे साथ भी भाई जैसा व्यवहार हो, लेकिन मैं भी वयस्क हूं जिसकी निजी स्वतंत्रता है। इसलिए मैंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक करने का फैसला किया।' इसके अलावा दुती ने अपने रिश्ते का खुलासा करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को सार्वजनिक करने का एक और कारण यह भी था कि वह नहीं चाहती थी कि धाविका पिंकी प्रमाणिक के साथ जो भी हुआ वह उनके साथ भी हो। बता दें कि पिंकी पर उनकी लिव इन जोड़ीदार ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पिंकी 2006 एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं।

Story first published: Monday, May 20, 2019, 14:33 [IST]
Other articles published on May 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+