जानिए आखिर क्यों हार्दिक पांड्या मिडल ऑर्डर के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो संदीप शर्मा और टी नटराजन ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को डेथ ओवर्स में अपनी यॉर्कर्स से काफी परेशान किया था। दोनों ही गेंदबाजों ने लेफ्ट आर्म ओवर और राइट आर्म राउंट द विकेट से गेंदबाजी की और हार्दिक को खूब परेशान किया। हालांकि दोनों ही गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ में बहुत बदलाव नहीं किया लेकिन अपनी यॉर्कर गेंद से हार्दिक को रन नहीं बनाने दिया। लेकिन पिछले कुछ मैचों में हार्दिक पांड्या ने जिस तरह की छोटी मगर अहम पारियां खेली, उसकी बदौलत मुंबई की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची और हार्दिक पांड्या की इसमे महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हार्दिक पांड्या ने इस आईपीएल के सीजन में कुल 13 मैच खेले। पांड्या ने कुल 13 पारियों में 278 रन बनाए। हालांकि पांड्या के रन कम हैं लेकिन यहां यह समझने की जरूरत है कि पांड्या तकरीबन आखिरी के पांच ओवर में टीम के लिए बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने तेज गति से रन बनाकर टीम की जीत में विशेष योगदान दिया। पांड्या ने 13 मैचों में 182.8 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 छक्के लगाए। अहम बात यह है कि पांड्या ने अपनी पारियों में 70 फीसदी रन चौके और छक्के से बनाए हैं।
लीग मैचों की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और 5 मैचों में टीम को हार का सामना किया। मुंबई की टीम ने 18 अंक हासिल किए और अंक तालिका में पहले स्थान पर रही है। आईपीएल के प्लेऑफ में मुंबई की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में 57 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में टीम इस बार आईपीएल के खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में सामने आई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
