Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T20 Rankings: फिंच को पछाड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले मुनरो बने नंबर वन, बुमराह को नुकसान

नई दिल्ली। ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 11 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए नंबर वन का स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले कॉलिन मुनरो ने वो मुकाम हासिल किया है जो इससे पहले केवल एक ही न्यूजीलैंड का बल्लेबाज हासिल कर सका है। जी हां, दरअसल मुनरो के अलावा न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया है।

इसी के साथ ब्रैंडन मैक्कुलम और डेनियल विटोरी के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में एक साथ नंबर वन बनने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज और गेंदबाज बने हैं। बता दें कि 2009 में ब्रैंडन मैक्कुलम ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया था। वहीं डेनियल विटोरी ने 2010 में गेंदबाजी की रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया था। तब से कोई न्यूजीलैंड का बल्लेबाज व गेंदबाज एक साथ नंबर का स्थान हासिल नहीं कर पाया है।

बता दें कि मुनरो ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच तूफानी शतक लगाया था। वे इसी के साथ टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 197 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए थे। इसी का फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला।

784 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं और तीसरे नंबर पर 776 अंकों के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले से ही काबिज हैं। हालांकि गेंदबाजों की रैंकिगं में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। बुमराह (702 अंक) 1 स्थान के नुकसान से अब नंबर तीन से नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे नंबर तीन पर राशिद खान (717 अंक), नंबर दो पर इमाद वसीम (719) और नंबर एक ईश सोढ़ी (726) हैं।

Story first published: Thursday, January 4, 2018, 12:31 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+