'कोई भी धोनी जैसा नहीं हो सकता', रोहित शर्मा ने रैना के बयान पर दिया जवाब
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए जो योगदान दिया वो कभी ना भूला पाने के लायक है। इस समय कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेटर्स घर में आराम फरमा रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर सोशल मीडिया पर समय बीता रहे हैं। रोहित शर्मा भी बाकी क्रिकेटरों की तरह ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आए। इस दाैरान उन्होंने सुरेश रैना के उस बयान पर भी राय दी जिसमें रैना ने रोहित को अगला धोनी बताया था।

रोहित ने दिया ये जवाब
#AskRo सेशन में एक फैन ने पूछा, 'रैना ने हाल में आपकी तुलना धोनी से की थी, क्या आप बता सकते हैं कि आपकी कप्तानी का सबसे अहम एलिमेंट क्या है और कैसे आप बाकी कप्तानों से अलग हैं?' इस पर रोहित ने जवाब में कहा, 'हां, मैं सुरेश रैना के इस कमेंट के बारे में सुन चुका हूं। एमएस धोनी अलग तरह खिलाड़ी हैं और कोई भी उनके जैसा नहीं हो सकता है। मेरा मानना है कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए। हर एक व्यक्ति अलग है और उसकी मजबूती और कमजोरी अलग-अलग होती हैं।'

रैना ने कही थी ये बात
गाैर हो कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं, वहीं टीम इंडिया ने निधास ट्रॉफी और एशिया कप रोहित की कप्तानी में अपने नाम किया है। उनकी कप्तानी की तारीफ कई दिग्गज क्रिकेटर्स कर चुके हैं। रैना ने हाल में कहा था, 'मैं कहना चाहूंगा कि रोहित अगले एमएस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए। मैं उन्हें देख चुका हूं वो शांत हैं, वो दूसरों को सुनना पसंद करते हैं और फ्रंट से लीड करते हैं।'

धोनी बताैर कप्तान रहे कमाल
वहीं धोनी की की बात करें तो उन्होंने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीन खिताब जीते हैं। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वो दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में देश ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
