जयपुर की राजकुमारी संग क्रिकेटर श्रीसंत ने रचाया ब्‍याह

गुरुवायूर (केरल)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े मामले में फंसे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विवादित तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत गुरुवार को जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। श्रीसंत और भुवनेश्वरी ने गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में एक दूसरे को जीवनसाथी माना। विवाह समारोह 15 मिनट चला और इसमें दोनों परिवारों के लोग और करीबी मित्र शामिल हुए।

विवाह के बाद वर और वधु कोच्चि रवाना हो गए, जहां श्रीसंत के पैत्रिक निवास पर रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह रिसेप्शन गुरुवार शाम को ही होना है। विवाह समारोह के दौरान श्रीसंत और भुवनेश्वरी ने केरल की पारंपकि पोशाक पहन रखी थी। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर अंगूठी का आदान प्रदान किया। भुवनेश्वरी पेशे से आभूषण डिजाइनर हैं। विवाह पूर्व के संस्कार बुधवार को निजी होटल में निकटवर्ती रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुए थे।

भुवनेश्वरी आठ दिसंबर को अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंची थीं। दोनों युगल पिछले कई वर्षो से एकदूसरे के संपर्क में थे, और श्रीसंत की होने वाली पत्नी कठिन समय में भी उनके साथ थीं। आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर तरह का क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Story first published: Thursday, December 12, 2013, 19:15 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+