Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल टूट गया है श्रीसंत का

श्रीसंत को टीम में नहीं मिली जगह

विश्व कप के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय क्रिकेट टीम में न चुने जाने के कारण एस श्रीसंत ने निराशा जताई है.

इस समय श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर हैं. केपटाउन से उन्होंने ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त की है.

श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा है, "मेरा दिल टूट गया है. भरोसे की कमी के कारण लोग चुनौती पूरा करने में डरते हैं. लेकिन मुझे अपने आप पर भरोसा है. जय माता दी."

सोमवार को विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई है, जिसमें तीन स्पिनर और चार तेज़ गेंदबाज़ हैं. इन तेज़ गेंदबाज़ों में श्रीसंत का नाम नहीं है.

जिन तेज़ गेंदबाज़ों को टीम में जगह मिली है, वे हैं- ज़हीर ख़ान, आशीष नेहरा, मुनाफ़ पटेल और प्रवीण कुमार.

ट्विटर पर अपने संदेश में श्रीसंत ने अपने समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया है.

अपने संदेश में श्रीसंता ने लिखा है, "समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता रहूँगा. चाहे मेरे लिए कितने भी कम मौक़े आए. मैं भगवान में भरोसा रखता हूँ."

उन्होंने विश्व कप के लिए चुनी गई टीम को बधाई भी दी है और उम्मीद जताई है कि टीम विश्व कप जीतेगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+