Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: विराट कोहली ने टीम इंडिया को जीत की दी बधाई, अजिंक्या रहाणे के लिए कही खास बात

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद टीम के हौसले बिल्कुल पस्त नजर आ रहे थे। लेकिन जिस तरह से दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वापसी की है उसने टीम के भीतर मजबूत मनोबल को जाहिर किया है। कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद टीम से बाहर होने और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। खुद विराट कोहली ने भी टीम इंडिया की इस जबरदस्त जीत पर टीम को बधाई दी है।

विराट कोहली ने टीम की जीत के बाद ट्वीट करके लिखा, यह जबरदस्त जीत है, पूरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों के लिए इससे अधिक खुश नहीं हो सकता, खासकर कि अजिंक्या रहाणे जिन्होंने इस टीम की अगुवाई इस शानदार जीत में की। यहां से हमे और आगे और ऊपर जाना है। बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को आज 200 रनों के स्कोर पर समेट दिया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने जीत के लक्ष्य को महज दो विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। मैच में अजिंक्या रहाणे ने जिस तरह से दोनों ही पारियों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया, उसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा किया।

भारतीय टीम को इस शानदार जीत की क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने बधाई दी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट करके लिखा, बिना विराट कोहली, रोहित शर्मा, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के टेस्ट मैच जीतना जबरदस्त उपलब्धि है। टीम ने जो जबरदस्त लड़ने की क्षमता का प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ है। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद दूसरे टेस्ट में बराबरी करना बड़ी उपलब्धि है। जबरदस्त जीत, टीम इंडिया, बेहतरीन।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 10:45 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+