Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर भड़के ओलंपिक चैंपियन

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार के बाद जमैका के स्टार स्प्रिंटर योहान ब्लेक ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। योहान ने कहा कि काफी लंबे समय बाद धोनी ने इतना गलत फैसला लिया है। बता दें कि योहान ब्लेक चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर रवींद्र जडेजा को दिए जाने के धोनी के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि काफी लंबे समय के बाद धोनी ने इतना गलत फैसला लिया है, जडेजा से आखिरी ओवर कराना खराब फैसला है। ब्रावो को क्या हुआ। बेहद गलत फैसला महेंद्र सिंह धोनी, आप जडेजा से बल्लेबाजी नहीं करा सकते हैं। बता दें कि 100 मीटर की दौड़ में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले योहान ब्लेक सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर लोगों ने योहान को जानकारी दी कि ब्रावो फिट नहीं थे, जिसकी वजह से उन्हें आखिरी ओवर नहीं दिया गया। जिसके बाद योहान ने कहा ठीक है, मैं समझ गया कि ब्रावो घायल थे, लेकिन फिर भी मैं आखिरी ओवर जडेजा से नहीं कराता बल्कि शेन वाटसन को गेंद देता। बता दें कि वाटसन पिछले काफी समय से बतौर बल्लेबाज टीम में खेल रहे हैं। बाद में ब्लेक ने एक और ट्वीट कर लिखा जब खेल से बेइंतहा प्यार करते हैं तो यही होता है, मेरे सभी भारतीय परिवार को मेरा प्यार।

बता दें कि चेन्नई का इस सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले गए 9 मैचों में चेन्नई की टीम को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट टेबल में चेन्नई की टीम 6ठे पायदान पर आ गई है। जबकि दिल्ली की टीम का प्वाइंट टेबल पर दबदबा बरकरार है। दिल्ली की टीम ने अभी तक 9 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई दूसरे व आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर है।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 14:37 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+