सुपर ओवर में मिली हार पर वार्नर बोले- हमने महत्वपूर्ण समय पर विकेट खो दिए
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद आपीएल सीजन-13 के 35वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक मोड़ पर मैच हार गए। वार्नर ने 33 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली, जिसपर पानी फिर गया। मैच हारने के बाद वार्नर ने बयान देते हुए कहा कि उनकी टीम ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट खो दिए।
डेविड वार्नर ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करें। यह बहुत अच्छा मैच था। हम शायद आखिरी पलों में चूक गए, लेकिन हमने अंत तक कोशिश की है। हम पिछले तीन मैचों में बहुत करीब आ गए हैं। इससे मैं काफी निराश हूं। मैं अपने फैसले (पहले गेंदबाजी का) से चिपकता हूं। दुबई से आने के बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा दिख रहा था इसमें परिवर्तन भी नहीं हुआ। विकेट के बारे में उन्होंने कहा कि बीच में यह थोड़ा धीमा हुआ लेकिन दिन के अंत में, कोई बहाना नहीं होना चाहिए। मुझे लगा कि 165-170 का कुल स्कोर है तो हासिल कर लेंगे और आपने देखा कि बैक एंड की ओर, हमने महत्वपूर्ण समय पर फिर से विकेट खो दिए।''
इस मुकाबले में केन विलियमसन को बताैर ओपनर भेजा गया। हालांकि उन्होंने 19 गेंदों में 29 रनों की अच्छी पारी खेली। विलियमसन को ऊपर भेजने के फैसले पर वार्नर ने कहा, ''उन्होंने कहा, 'केन विलियमसन से इसलिए ओपनिंग कराई क्योंकि उन्हें कुछ दर्द था। केन विलियमसन को फिजियो की जरूरत है।'' बता दें कि केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 164 रनों का लक्ष्य रखा था। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, लेकिन मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में हैदराबाद ने 2 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए। फिर केकेआर ने 4 गेंदों में 3 रन पूरे कर मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
