Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ किया टीम का ऐलान, जानें 14 खिलाड़ियों का नाम

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने वाली 14 सदस्यीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये भी बरकरार रखा है। हालांकि इस लिस्ट में रिजर्व में रखे गये खिलाड़ियों की लिस्ट में युवा बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी और डॉन लारेंस को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें 5 अगस्त से मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड में जैव सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी। जिसके बाद दूसरा टेस्ट मैच एजिस बाउल और आखिरी मैच साउथैम्पटन (13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त) में खेला जायेगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट के बाद हम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे जिसके लिये हमारी 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।'

और पढ़ें: ENG vs WI: कर्टनी वॉल्श ने बताया वेस्टइंडीज की हार का कारण, होल्डर पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, 'काउंटी क्रिकेट शनिवार एक अगस्त से बहाल होगा। हम जैव सुरक्षित टेस्ट मैचों के अंदर रिजर्व खिलाड़ी रखना चाहते हैं लेकिन साथ ही काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिये रिजर्व खिलाड़ियों को मौका भी देना चाहते हैं। इसलिये इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिये रिजर्व खिलाड़ियों में बदलाव कर सकता है।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ घोषित की गई इंग्लैंड की टीम और रिजर्व खिलाड़ी रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर रिपोर्ट करेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को समाप्त हुए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 269 रनों से हराकर विजडन ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

और पढ़ें: राफेल को लेकर इस भारतीय खिलाड़ी ने किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इंग्लैंड टेस्ट टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्राड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जाक क्राउले, सैम कुरेन, ओली पोप, डॉम सिबले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व : जेम्स ब्रेसी, बेन फोक्स, जैक लीच और डॉन लारेंस।

Story first published: Thursday, July 30, 2020, 15:27 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+