Tokyo Olympics 2020: मैक्सिको के 2 बेसबॉल खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव
नई दिल्लीः मैक्सिकन बेसबॉल अधिकारियों ने घोषणा की है उनको दो खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने से कुछ दिन पहले कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट कराया है।
ये एथलीट हेक्टर वेलाजक्वेज और सैमी सोलिस थे जिन्होंने 18 जुलाई को पॉजिटिव टेस्ट किया था। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा टीम के बाकी सदस्यों के कोविड टेस्ट के नतीजों का इंतजार है।
बयान में कहा गया है, "दोनों खिलाड़ियों को तुरंत राष्ट्रीय टीम के होटल के उनके कमरों में, साथ ही सभी खिलाड़ियों और टीम कोचिंग स्टाफ को तब तक अलग-थलग करने का फैसला किया गया, जब तक कि चिकित्सा प्रयोगशाला पीसीआर परीक्षण नहीं कर देती।"
"टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली राष्ट्रीय बेसबॉल टीम के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैक्सिकन ओलंपिक समिति (COM) द्वारा स्थापित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।"
मेक्सिको अपना पहला ओलंपिक टूर्नामेंट खेल 30 जुलाई को डोमिनिकन गणराज्य के खिलाफ योकोहामा में खेलेगा।
जब से एथलीटों और अधिकारियों ने खेलों के लिए अपने देशों एकजुट होना शुरू किया है और जापान पहुंचना शुरू किया है तब से कई दर्जन ओलंपिक से संबंधित कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।
इस महीने जापान में ओलंपिक से जुड़े एथलीटों, कर्मचारियों या अधिकारियों के 58 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
