Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीकी चैंपियन अर्नेस्ट को विजेंदर सिंह का करारा जवाब, 'नॉकआउट' कर दूंगा'

नई दिल्ली। भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अफ्रीकी चैंपियन एर्नेस्ट एमुजु को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है। विजेंदर सिंह ने कहा है कि अर्नेस्ट उन्हें हल्के में ना ले। उन्होंने कहा- " मैं उसे शुरुआती दौरों में ही पटखनी दे दूंगा। इस साल का यह मेरा आखिरी मुकाबला होगा और साल का अंत जीत के साथ करना चाहूंगा वह भी नॉकआउट जीत के साथ।"

बता दें कि भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह से फाइट से पहले एर्नेस्ट एमुजु ने जुबानी जंग छेड़ते हुए कहा था कि वह घरेलू दर्शकों के सामने उनके हाथ पैर तोड़ देंगे। बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर और एर्नेस्ट के बीच 23 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मुकाबला होना है। हालांकि अब विजेंदर सिंह को उम्मीद है कि 23 दिसंबर को अफ्रीकी चैंपियन घाना के अर्नेस्ट अमुजु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह नॉकआउट जीत के साथ अपने दोहरे खिताब का बचाव करेंगे।

विजेंदर ने अभी तक नौ मुकाबले लड़े हैं और उन सभी में उन्हें जीत मिली है। उनके पास अभी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब हैं। अमुजु ने अब तक 25 मुकाबले लड़े हैं, जिनमें से 23 में उन्होंने जीत दर्ज कर की है। इनमें से 21 नाकआउट हैं।

विजेंदर ने कहा, 'मेरे प्रशिक्षक ली बीयर्ड और जॉन जायस भारत में है और हमने अर्नेस्ट के वीडियो देखे हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में मेरा विरोधी बाएं हाथ का मुक्केबाज था और अब अर्नेस्ट परंपरागत मुक्केबाज है, इसलिए विरोधी के अनुसार अपनी तकनीक में बदलाव करने के लिए मैंने अपनी तकनीक पर काफी मेहनत की है। मेरे कोच ने उनके खिलाफ रिंग में लड़ने के लिए योजनाएं बनाई हैं। मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूं।'

Story first published: Sunday, December 17, 2017, 16:18 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+