भारत के रन रेट ने न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान को दबाव में ला दिया है, गावस्कर ने की टीम की तारीफ
नई दिल्लीः भारतीय टीम जिस तरह से जीत रही है उसको देखते हुए विपक्षी टीमों पर कुछ दबाव पड़ सकता है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 में मौजूद है और यहां पर पाकिस्तान ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बुक कर ली है। अब न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम भी भारत के साथ अंतिम चार स्टेज में पहुंचने की दावेदार हैं। यहां भारत और अफगानिस्तान के चांस बिल्कुल फीके हैं क्योंकि रविवार को कीवियों के साथ अफगानों का जो मुकाबला है उसमें 90 प्रतिशत चांस यही होंगे कि न्यूजीलैंड को जीत मिलेगी। ऐसा हुआ तो भारत का मौका वहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके उलट हुआ तो मामला रन रेट पर आ जाएगा और सुनील गावस्कर ने इसी ओर संकेत करते हुए कहा है कि भारत ने अपना नेट रन रेट बढ़ाकर न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों पर दबाव डाल दिया है।

अब दबाव न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान पर- सुनील गावस्कर
दरअसल भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना ताजा मैच केवल 6.3 ओवर में ही जीतकर दिखा दिया और अब ग्रुप दो में उनका नेट रन रेट सबसे बेहतर हो चुका है। लेकिन भारत ने केवल दो ही मैच अब तक जीते हैं जिसके चलते वह चौथे स्थान पर ही विराजमान है।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, भारत की जीत के बाद अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के ऊपर दबाव होगा। इससे पहले भारत का रन रेट खराब होने पर ऐसा नहीं होता। लेकिन अब भारत का नेट रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों से बेहतर है तो दोनों टीमों पर दबाव है।
T20 World Cup: विराट कोहली, रोहित शर्मा ने की स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में विजिट

सुनील गावस्कर भारत के प्रदर्शन से खुश-
यह तो सभी जानते थे कि भारत स्कॉटलैंड को धोकर रख देगा लेकिन जितने बड़े अंतर से टीम जीत दर्ज कर रही है उससे सुनील गावस्कर बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की।
केएल राहुल ने तो केवल 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी थी जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित शर्मा ने भी तेज 30 रन बनाए और भारत एक बेहद आसान जीत दर्ज करने में कामयाब हो गया।
गावस्कर कहते हैं, यह जबरदस्त प्रदर्शन है। जिस तरह से बॉलरों ने बॉलिंग की और फिर बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया वह शानदार है। उन्होंने परिस्थितियों को ढंग से पढ़ा और गेम बदल दिया। कोई भी खराब शॉट नहीं खेला गया। रोहित और राहुल दोनों ने क्रिकेट के हिसाब से शॉट लगाए। ये बहुत बहुत अच्छा प्रदर्शन है।

अंतिम लीग मुकाबला नामिबिया के खिलाफ
भारत जानता था कि 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑल-आउट नहीं हो सकते। तो ओपनरों ने ताबड़तोड़ खेल दिखाकर सही चीज की और स्कॉटलैंड को पूरी तरह से प्रैशर में ला दिया।
भारत अब लीग स्टेज का अपना अंतिम मुकाबला सोमवार को खेलेगा जो नामिबिया के खिलाफ होगा। इस मैच में भी भारत द्वारा बहुत बड़ी जीत दर्ज करने के पूरे आसार हैं। हालांकि भारत के लिए उससे भी महत्वपूर्ण मैच कल यानी 7 नवंबर को है जो अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
