Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 की सफलता भारत को T20 WC की मेजबानी में आत्मविश्वास देगी- स्टार इंडिया स्पोर्ट्स हेड

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 आज से शुरू हो रहा है और भारत में इसका प्रसारण आधिकारिक तौर पर स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा किया जाएगा। आईपीएल के बाद भारत में एक और महत्वपूर्ण T20 टूर्नामेंट होना है जो कि T20 वर्ल्ड कप है। इस मौके पर स्टार इंडिया स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने कहा है की भारत एक सफल आईपीएल कराता है तो यह आने वाले विश्व कप के लिए भी बहुत बड़ा आत्मविश्वास भी देगा। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा की पिछला सीजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था लेकिन इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है और इसकी सफलता निश्चित तौर पर आईसीसी के टूर्नामेंट को भारत में आयोजित कराने को लेकर पॉजिटिव रहेगी।

उन्होंने कहा है कि आईपीएल भारत के लोगों से भावनात्मक तौर पर जुड़ा हुआ है और इसके अलावा देश कोरोना वैक्सीन के जरिए महामारी के साथ अपनी लड़ाई के बड़े चरण में है। ऐसे में आईपीएल का उसी समय पर दोबारा से होना काफी सकारात्मकता को लेकर आता है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल के तय समय पर भारत में होने से देश को जो आशा उम्मीद और सकारात्मकता मिली है उसकी इस समय भारत को जरूरत थी।

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि आईपीएल आने वाले T20 विश्व कप को लेकर भी एक स्टेज सेट कर रहा है जो कि भारत में ही होगा और यह भारत की टूर्नामेंट को कराने की काबिलियत पर बहुत ज्यादा आत्मविश्वास देगा।" आपको बता दें आईपीएल में टीमों के लिए अलग-अलग बबल बनाई गई हैं और इन सब को मेंटेन करना आसान नहीं है लेकिन स्टार इंडिया के स्पोर्ट्स हेड का मानना है कि इससे बेहतर और कोई तरीका इस परिस्थिति में नहीं था।

आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम से होने जा रहा है जहां पर गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। आप इसका टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं और स्मार्टफोन पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+