बार्सिलोना ने रियल मेड्रिड को 3-0 से हराया, मेसी रहे मैच के हीरो
नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबॉल लीग मुकाबले में बार्सिलोना ने लीग मैच में रियल मेड्रिड को 3-0 से हराकर जीत हासिल कर ली। सैंटियागो में खेले गए इस मुकाबले में बार्सिलोना ने शुरूआत से दबदबा बनाए रखा और एक के बाद एक कर तीन गोल दागे जबकि रियल मेड्रिड की टीम एक भी गोल दागने में नाकाम रही।
मेसी मैच के हीरो रहे जबकि रियल मैड्रिड की ओर से क्रिस्टयानों रोनाल्डो बेबस नजर आए। मैच शुरू होने के बाद 53 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। लेकिन दूसरे हाफ में बर्सिलोना की टीम हावी हो गई। बार्सिलोना की ओर से स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने पहला गोल दागा।
वहीं दूसरा गोल लियोनेल मेसी ने किया। इस गोलल के बाद रियलस मेड्रेड की टीम पर दवाब बन गया और मैच के एक्स्ट्रा टाइम में भी रियल की टीम गोल नहीं दाग पाई और बार्सिलोना की ओर से आखिरी गोल एलेक्स विडाल ने दागा। आपको बता दें कि ला लीगा अल क्लासिको के 88 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब मैड्रिड की टीम घरेलू मदान पर बार्सिलोना से लगातार तीस री बार हारी हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
