लारा ने दिया संजू सैमसन का साथ, कहा- उसका यह निर्णय एकदम सही था
मुंबई, 13 अप्रैल : संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी कप्तानी का सफर शुरू कर दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने 221 रन बनाए थे, जबकि राजस्थान जवाब में 4 रन से हार गया। पहले बल्लेबाजी के लिए पंजाब की ओर से केएल राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारियों में 221 रन बनाए। जवाब में, आरआर ने अपनी पारी 217 पर खत्म कर दी।
लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 63 गेंदों में 119 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। हालांकि, सैमसन फिर भी आलोचना का शिकार हुए। आखिरी 2 गेंदों पर 5 रनों की जरूरत थी और सैमसन ने डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ शाॅट खेला। क्रिस माॅरिस रन लेने के लिए दाैड़े, लेकिन सैमसन नहीं दाैड़े। आखिरी गेंद पर विजय छक्का लगाने के चलते संजू सैमसन कैच आउट हो गए। इस कारण राजस्थान 4 रन से हार गया, लेकिन संजू आलोचनाओं में घिर गए।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने भी संजू सैमसन को लेकर अपनी राय दी है। दिग्गज बल्लेबाज रहे लारा का मानना है कि आरआर कप्तान ने सिंगल को नकार कर सही काम किया था। लारा ने यह भी कहा कि स्ट्राइक को बनाए रखने के लिए दो रन लेना आरआर स्टार के लिए भी गलत साबित होगा।
लारा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे लगता है कि यह सही निर्णय था। मुझे लगता है कि अगर किसी को एक चौका मारना था, तो वह संजू सैमसन का होना था। यदि वह 2 रन के लिए वापस चला जाता तो रन-आउट हो जाता था। मुझे लगता है कि उन्होंने सही काम किया। मेरे मन में इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। जबरदस्त पारी। मैं आखिरी ओवर में उस सिंगल को नहीं लेने के लिए उस पर उंगली नहीं उठाऊंगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
