Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्कॉटलैंड पर जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा, हमें ऐसे खेलते हुए दुनिया में कोई नहीं हरा सकता

नई दिल्लीः भारतीय टीम ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए खुद को वर्ल्ड कप में बनाए रखा है। अब अगला मुकाबला भी नामिबिया सरीखी कमजोर टीम से होना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से हारने के बाद हर कोई भारत से यह अपेक्षा कर रहा था कि वे अब अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामिबिया जैसी कमतर टीमों को आसान मात दे देंगे। लेकिन एक शक भी बना हुआ था कि जीत पता नहीं कितनी बड़ी होगी क्योंकि अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड ने आसानी से हार नहीं मानने का जज्बा दिखाया है। हालांकि भारत के सामने फिलहाल इन कमजोर टीमों की एक नहीं चली है और टीम इंडिया ने एक तरीके से रौंदते हुए अपने विपक्षियों के खिलाफ जीत हासिल की है।

रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के बाद कहा कि भारत जिस तरह से खेल रहा है उसे हराना मुश्किल है। जडेजा 3/15 के अपने आंकड़े के साथ शानदार थे क्योंकि भारत ने स्कॉटलैंड को 85 रनों पर आउट कर दिया और फिर 81 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया।

इस जीत से भारत का नेट रन रेट +1.619 हो गया, जो न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से ज्यादा है। जडेजा ने कहा कि टीम को पता था कि उन्हें बड़े अंतर से मैच जीतना है लेकिन वे सिर्फ "क्रिकेट का एक अच्छा ब्रांड खेलना" चाहते थे।

उन्होंने मैच के बाद कहा, "हर कोई जानता है कि हमें अपने नेट रन रेट को बढ़ाने के लिए बड़े अंतर से जीतना था, हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना चाहते थे और मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देना चाहते थे।" .

उन्होंने कहा, 'सब खुश हैं, एक और मैच बाकी है, उम्मीद है कि हम ऐसे ही खेलेंगे। अगर हम इस तरह खेलते हैं तो हमें कोई नहीं हरा सकता। टी20 प्रारूप में हमें इस तरह खेलना होगा, यह तय है।'

जडेजा ने कहा कि रिची बेरिंगटन का विकेट विशेष था क्योंकि उन्होंने उन्हें टर्निंग बॉल से बोल्ड कराया।

उन्होंने कहा, "मैं आज इस ट्रैक पर गेंदबाजी का आनंद ले रहा था। गेद टर्न भी कर रही थी इसलिए मैं इसका बहुत आनंद ले रहा था। पहला (बेरिंगटन का विकेट) एक स्पेशल विकेट था, जब भी आप किसी बल्लेबाज को टर्निंग बॉल के साथ आउट करते हैं, तो वह हमेशा खास होता है।"

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 10:00 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+