Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग से कप्तानी छीनना जायज नहीं होगा : सदरलैंड

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है, "यह श्रृंखला पोंटिंग के लिए बहुत अच्छी रही। हम जानते हैं कि उन पर भारी दबाव था लेकिन दबाव के बीच भी उनके व्यक्तिग प्रदर्शन और कप्तानी में कोई कमी नहीं दिखी। इस लिहाज से कठिन मुकाम पर उनसे कप्तानी छीनना जायज नहीं होगा।"

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 197 रनों से हराकर एशेज श्रृंखला पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने 2005 के बाद पहली बार एशेज श्रृंखला जीती है।

राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा हार की जिम्मेदारी लिए जाने के सवाल पर सदरलैंड ने कहा कि हार आत्ममंथन का विषय है। इस मुकाम पर इसके कारणों को खोजना जरूरी है। किसी के जिम्मेदारी लेने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "हार के बाद हम एक दूसरे को इसके लिए दोषी ठहराने का प्रयास करते हैं लेकिन मेरा मानना यह है कि इसके लिए चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराना भी उचित नहीं। हमें इसकी सम्मिलित जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"

टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के चौथे स्थान पर खिसकने को लेकर सदरलैंड ने कहा कि यह निश्चित तौर पर निराशाजनक है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि आस्ट्रेलियाई टीम अभी भी पुनर्निर्माण के दौर में है।

सदरलैंड ने कहा, "क्रिकेट आस्ट्रेलिया को इस बात की जानकारी है कि उसकी टीम किस दिशा में जा रही है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारी टीम पुनर्निर्माण के दौर में है। हमारे कई खिलाड़ी पहली बार एशेज में खेले। रैंकिंग में चौैथे स्थान पर खिसकना निराशाजनक है लेकिन हमें यकीन है कि आने वाले दिनों में हम अपना खोया गौरव पाने में सफल रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+