टेनिस सनसनी स्टेफी ग्राफ बनी केरल आयुर्वेद की ब्रांड एंबेस्डर
तिरुवनन्तपुरम। भागती-जौड़ती जिंदगी में लोगों के बीच इन दिनों आयुर्वेद को लेकर भरोसा बढ़ रहा है क्योंकि आयुर्वेद दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केरल राज्य ने जर्मनी की दिग्गज और टेनिस की महानतम खिलाड़ियों में से एक स्टेफी ग्राफ को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
केरल राज्य को उम्मीद है कि स्टेफी ग्राफ के प्रशंसकों का फायदा राज्य और आयुर्वेद को मिलेगा। मालूम हो कि केरल के आयुर्वेद लैब के चर्चे विश्व में होते हैं। हर साल देश-विदेश से लाखों लोग आयुर्वेद उपचार के लिए केरल आते हैं। इसी कारण जब ग्राफ को यह प्रपोजल मिला तो उन्होंने बिना देर किये ही हां कर दिया।
स्टेफी ग्राफ अब करेंगी केरल और आयुर्वेद का प्रचार
गौरतलब है कि स्टेफी ग्राफ ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है और व 1998 में ग्राफ एक साल में ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीता था और इसी साल उन्होंने चारो ग्रैंड स्लैम अपने नाम किये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
