एशियाड 2010 : गगन बने पांचवें ध्वजवाहक निशानेबाज
क्वांगचो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग पांचवें ऐसे निशानेबाज बन गए हैं जिन्होंने एशियाई खेलों या इससे बड़े खेल आयोजन में देश की ओर से उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक की भूमिका निभाई है।
नारंग ने शुक्रवार को क्वांगचो में एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में यह उपलब्धि हासिल की।
विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी नारंग ने पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते थे।
नारंग ने कहा, " राष्ट्रीय ध्वज को थामने से मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं एशियाई खेलों में उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रमंडल 2010 में बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने यह भूमिका निभाई थी।
बिंद्रा के अलावा 1982 एशियाई खेलों में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वर्गीय कर्णी सिंह, 1998 में विश्व चैंपियन निशानेबाज जसपाल राणा और एथेंस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों और 2008 बीजिंग ओलंपिक में ध्वजवाहक बन चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications