Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मनोज तिवारी ने पुश अप चैलेंज का उड़ाया मजाक तो रमेश पोवार ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। इस समय भारतीय क्रिकेटर्स कोरोना वायरस के कहर के कारण घरों में समय बीता रहे हैं। खिलाड़ी फैंस से बने रहने के लिए कुछ वीडियो शेयर कर रहे हैं। साथ ही घर में फिट रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रमेश पोवार के पुश अप चैलेंज चलाया। लेकिन उनके पुश अप को लेकर भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मजाक उड़ाया है।

रमेश पोवार ने यह चैलेंज मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के मद्देजनर किया गया था। पिछले महीने रमेश पोवार ने टि्वटर पर एक पोस्ट किया था, जिसका मकसद मानसिक स्वास्थ्य और उससे जुड़े बीमारियों से लड़ने वालों की मदद करना था। पोवार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''थैंक यू ओजस मेहता तुमने मुझे 25 पुशअप्स लगाने के लिए नॉमिनेट किया, ताकि आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा की जा सके। हमारी अपनी लड़ाइयां और जंग होती हैं, हम कुछ जीतते हैं और कुछ में कमजोर पड़ जाके हैं। इस पल का और अपनी यात्रों का लुत्फ उठाइए।''

उनके इस वीडियो पर मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए लिखा, ''क्या कोई मुझे बता सकता है कि पुश-अप चुनौती या अन्य कोई बेवकूफी भरी चुनौती, कैसे डिप्रेशन में जी रहे लोगों की मदद कर सकती है।'' हालांकि मनोज तिवारी के इस ट्वीट का रमेश पोवार ने जवाब दिया। पोवार ने ट्वीट करते हुए लिखा- इससे यह संदेश प्रसारित होता है कि आप अकेले नहीं हो। इससे उन लोगों को सपोर्ट मिलता है, जो अकेलेपन में मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। आप नहीं जानते कि जो व्यक्ति खुद को कैद किए है, वह इसके बहाने आपसे बात करे, बिस्तरे से उठे, तैयार हो और दिन का सामना करे। वह दूसरों को देख हंसे और पड़ोसी से हैलो कहे।

उन्होंने लिखा, लोग अपनी खालीपन की भावनाओं का इजहार करने से बचते हैं, हम सब मिलकर अपनी जानकारियों, उदारता और जागरूकता से उनके लिए जजमेंट फ्री स्पेस बना सकते हैं।
बता दें कि मनोज तिवारी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उऩ्होंने भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 2015 से उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+