Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बन सकते हैं स्टीव स्मिथ, CA ले सकता है फैसला

नई दिल्लीः टिम पेन ने विवादों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब पुष्टि की है कि स्टीव स्मिथ कप्तान बनने के पसंदीदा उम्मीदवार हो सकते हैं। स्मिथ को बॉल टेपरिंग कांड के बाद ना केवल एक साल का बैन झेलना पड़ा था बल्कि उनको दो साल के लिए कप्तानी से भी हाथ धोने पड़े थे। समझा जाता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टिम पेन के बाद कप्तानी के लिए पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इस पोस्ट के लिए अब कई लोग उनके दिमाग में हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पेन के इस्तीफे के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेस की है जिसमें कहा है कि कई उम्मीदवार कप्तानी के रोल के लिए फिट हैं, स्टीव स्मिथ भी उनमें से एक हैं।

सीए के अध्यक्ष रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन ने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे कि अगर 2018 की घटना 2021 में हुई होती तो क्या होता, लेकिन यह भी कहा कि उस संबंध में सीए की स्थिति आज जैसी नहीं होती।

उन्होंने कहा है कि टिम के व्यवहार ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है और इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती।

ऑस्ट्रेलिया 8 दिसंबर से एशेज में इंग्लैंड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस बीच, पेन ने पुष्टि की कि वह श्रृंखला में भाग लेने के लिए उपलब्ध है, हालांकि बोर्ड के पास अब महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए कप्तान ढूंढने का समय कम रह गया है।

टिम पेन ने 2017 में एक महिला सहकर्मी को कुछ ऐसे मैसेज भेजे थे जो सही नहीं कहे जा सकते। तब पेन कप्तान नहीं थे लेकिन स्मिथ का बॉल टेंपरिंग कांड कुछ ऐसा हुआ कि पेन को कमान संभालनी पड़ी। माना जा रहा था स्मिथ को शायद कभी भी ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने के लिए नहीं कहा जाएगा लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि स्मिथ फिर से कप्तान बन सकते हैं।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 16:54 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+