पोंटिंग अपना बचाव बंद करें: स्‍टीव वॉ
मेलबॉर्न, 21 नवंबर: बॉर्डर-गवास्कर सीरीज में शिकस्त मिलने के बाद जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय मैदानों और बल्लेबाजों पर भड़ास निकाली है, उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने पोंटिंग को फटकार लगाते हुए कहा है कि वो अब अपना बचाव बंद करें।
स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के अखबार 'डेली टेलीग्राफ' में अपने लेख में कहा है कि पोंटिंग इस तरह की बातें करने के बजाये आगे के खेल पर ध्यान दें। स्टीव वॉ का मानना है कि विश्व चैंपियंस अब कमजोर पड़ते जा रहे हैं, ऐसे में पोंटिंग को सजग होकर टीम पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऐसे में भारत दौरे की चुभने वाली यादों को कुरेदने के बजाये खेल पर ध्यान दें। स्टीव वॉ ने पोंटिंग को सुझाव दिया है कि वो नागपुर टेस्ट से सीख लें और वापस टीम को अच्छे प्रदर्शन की ओर ले जायें। पिछली बातों को कुरेदने से पोंटिंग अपना बचाव कर रहे हैं। यदि वो इसी तरह अपना बचाव करते रहे तो टीम कमजोर पड़ सकती है।
नागपुर टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति पर पोंटिंग ने भारतीय मैदानों और बल्लेबाजों पर षणयंत्र रचने का आरोप लगाया है। इस पर स्टीव वॉ ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी क्रिकेट एक्सपर्ट कप्तान पर ही उंगली उठायेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications