Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पत्नी और बेटे से दूर हार्दिक पांड्या, वीडियो साझा कर हुए भावुक

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हार्दिक पांड्या ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हार्दिक पांड्या इसी साल 1 जनवरी को गर्लफ्रैंड नताशा स्टोनविक से शादी की थी और हाल ही में उनका एक बेटा हुआ था जिसका नाम अगस्त्या है। लेकिन कोरोना काल में आईपीएल खेल रहे हार्दिक अपनी पत्नी और को छोड़कर आना पड़ा। अपने बेटे को हार्दिक काफी मिस भी कर रहे हैं। खुद हार्दिक ने एक वीडियो साझा किया है जिसमे वह अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करके अपने बेटे के साथ का एक वीडियो साझा किया है। जिसमे हार्दिक ने लिखा, आगस्त्या के साथ खेलना, मुझे सबसे ज्यादा याद आता है। इन लम्हों को मैं अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा। बता दें कि आईपीएल खेलने के लिए यूएई आने से पहले हार्दिक ने कहा था कि पत्नी नताशा और बेटे को छोड़कर आना सबसे मुश्किल फैसला था। हार्दिक ने कहा था कि यूएई जाने से पहले 15 दिन तक अपने बच्चे और नताशा के समय बिताना जबरदस्त अनुभव था। यही वजह है कि मैंने नताशा से कहा था कि यह फैसला मुझे इतनी तकलीफ दे रहा है तो इसमे मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।

हार्दिक पांड्या ने इस आईपीएल के सीजन में कुल 13 मैच खेले। पांड्या ने कुल 13 पारियों में 278 रन बनाए। हालांकि पांड्या के रन कम हैं लेकिन यहां यह समझने की जरूरत है कि पांड्या तकरीबन आखिरी के पांच ओवर में टीम के लिए बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने तेज गति से रन बनाकर टीम की जीत में विशेष योगदान दिया। पांड्या ने 13 मैचों में 182.8 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 छक्के लगाए। अहम बात यह है कि पांड्या ने अपनी पारियों में 70 फीसदी रन चौके और छक्के से बनाए हैं।

लीग मैचों की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और 5 मैचों में टीम को हार का सामना किया। मुंबई की टीम ने 18 अंक हासिल किए और अंक तालिका में पहले स्थान पर रही है। आईपीएल के प्लेऑफ में मुंबई की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में 57 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में टीम इस बार आईपीएल के खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में सामने आई है।

Story first published: Friday, November 6, 2020, 18:49 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+