साइना नेहवाल ने की सुंदर की तारीफ, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ने बताया सफलता का राज
नई दिल्लीः भारत की टॉप बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने वाशिंगटन सुंदर की काफी तारीफ है। वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के युवा क्रिकेट ऑलराउंडर हैं। साइना नेहवाल ने इस दौरान यह भी जानकारी दी है कि लोग ये बात नहीं जानते हैं कि मैं बेडमिंटन के अलावा क्रिकेट की भी बहुत बड़ी फैन हूं।
सानिया ने ट्वीट करते हुए आगे बताया," मैं क्रिकेट की भी बड़ी फैन हूं, खासकर जब भारत की टीम खेल रही होती है। मैंने हालिया सीरीज में वाशिंगटन सुंदर की जबरदस्त परफॉरमेंट को देखा था और ये इसे देखना कितना मजेदार था।"
सुंदर तमिलनाड़ू से आते हैं और उनका चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नेट बॉलर के तौर पर किया गया था। यह भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर 2020-21 की बात है। उस सीरीज में भारतीय टीम के इतने खिलाड़ियों को चोटें आई कि सुंदर को अचानक से टेस्ट कैप मिल गई। सुंदर ने तब ना केवल स्टीव स्मिथ को आउट किया था बल्कि पहली ही टेस्ट पारी में 62 रन बनाए थे। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में अहम रोल अदा किया था।
सुंदर ने अपनी परफॉरमेंस इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी जारी रखी और चार पारियों में 181 रन बनाए जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन था।
सुंदर ने सानिया को उनकी तारीफ करने के लिए रिप्लाई किया है और धन्यवाद अदा किया है। सुंदर ने कहा कि सानिया से इतने अच्छे शब्दों को सुनना काफी प्रेरणात्मक है। इस पर सानिया ने रिप्लाई करते हुए सुंदर से पूछा है कि कौन सी चीज सुंदर को मैदान पर लगातार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही साइना ने कहा कि वे सुंदर की प्लेलिस्ट देखना चाहेंगी।
इस पर जवाब देते हुए सुंदर कहते हैं, "जैसा की आप जानती हैं, क्रिकेट में फोकस और ध्यान अहम है, यहां पर संगीत मेरी सहायता करता है।" इसके बाद सुंदर ने दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी गीत के नाम लिए कहा कि वे वर्तमान में इसको सुन रहे है। सुंदर इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
