IPL पर छाया कोरोना का साया, रिकी पोंटिग ने भी माना हालात मुश्किल, खिलाड़ी मुश्किल समय से गुजर रहे
नई दिल्ली। भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी भयानक लहर से गुजर रहा है, हर रोज तकरीबन तीन लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ देश में हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि आईपीएल बबल के बाहर हालात काफी खराब हैं और स्थिति काभी गंभीर है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वह हालात के बारे में बात करने से कतई हिचकिचाएं नहीं और खुद को शांत बनाए रखे।
रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस आईपीएल में अब ज्यादा यह चर्चा हो रही है कि बबल के बाहर क्या हो रहा है। संभवत: हम इस समय सबसे सुरक्षित जगह पर हैं। मैं लगातार हर रोज नाश्ते के वक्त खिलाड़ियों से पूछता हूं कि चीजें बाहर कैसी हैं, परिवार, परिवार कैसा है, सब लोग सुरक्षित हैं या नहीं। क्या आपका परिवार खुश है। हमारे लिए यह बहुत ही जरूरी है कि लोगों से बात की जाए, दिल्ली कैपिटल्स एक बड़ा परिवार है और हम सभी एक दूसरे के लिए सोचते हैं। हम अपनेइस परिवार के बारे में सोचते हैं, बाहर क्या हो रहा है हम इसके बारे में सोचते हैं क्योंकि यह समय काफी मुश्किल है।
पोंटिंग ने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है कि वह उसी शहर में रहते हैं जहां उनका परिवार रहता है बावजूद इसके वह अपने परिवार से मिल नहीं पाते हैं क्योंकि वह बायो बबल में हैं और प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। अपने परिवार से दूर रहना खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल है। मैं सोच भी नहीं सकता हूं, अगर मैं खुद को उनकी जगह पर रखूं और चेन्नई में रहते हुए भी अपने परिवार से ना मिल पाऊं, यह सच में बहुत मुश्किल है। लिहाजा हम जितना ही एक दूसरे से बात करें उतनी ही चीजें बेहतर होगी। जो लोग भारत से नहीं हैं हम उनसे बात करते हैं कि कैसा चल रहा है आपके परिवार में।
दिल्ली के कोच ने कहा कि हम बस दुआ कर रहे हैं सबकुछ ठीक हो और उम्मीद करते हैं हर कोई सुरक्षित रहे। यह मेरी लिए बहुत बड़ी बात है कि खिलाड़ी बाहर से भी अपने परिवार का अच्छे से खयाल रख रहे हैं। हम भी यहां से यह कोशिश करते हैं कि हम उनकी मदद करें जो भी संभव है। बता दें कि आईपीएल भी कोरोना के चलते प्रभावित हो रहा है। एक के बाद एक कई खिलाड़ी आईपीएल से बाहर जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट लोगों के जीवन में खुशियां ला सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
