मेलिसे और योनी क्वार्टरफाइनल में होंगे आमने..सामने
चेन्नई 02 जनवरी. वार्ता. गत चैंपियन बेल्जियम के जेवियर मेलिसे और चौथी वरीयता प्राप्त रूस के मिखाइल योनी ने आज अपने..अपने मैच जीतकर यहां खेले जा रहे चेन्नई आेपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया
चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी कर रहे मेलिसे ने आस्टि्रया के जुर्गेन मेल्जेर को 7..6 6..2 को आसानी से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना योनी से होगा1 योनी ने दूसरे दौर के एक मुश्किल मैच में फ्रांस के एडुअर्ड रोजर वेसेलिन को 7..5 1..6 6..2 से मात दी
इस बीच मुस्तफा गौस और करण रस्तोगी की हार के साथ ही पुरूष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी1 मुस्तफा और करण की गैर वरीयता प्राप्त जोडी को क्रोएशिया के मैरिन सिलिक और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोडी ने सीधे सेटों में 6..4 7..6 से परास्त कर दिया1 इससे पहले दुनिया के 19वें नंबर के खिलाडी योनी का दूसरे दौर के मैच में प्रदर्शन उतार..चढाव से भरा रहा लेकिन अहम मौकों पर उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाया और आखिरकार लगभग दो घंटे तक चले मुकाबले को जीतने में सफल रहे
प्रेम जगबीर2300जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications