Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस की तरह से दुनिया की कोई भी फेंचाइजी टीम नहीं खेल सकती है: ब्रायन लारा

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हर मामले में मात देते हुए फाइनल मैच में जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को मुंबई के गेंदबाजों ने महज 156 रनों पर रोक दिया, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही इस स्कोर को हासिल कर लिया।

मुंबई की इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने मुंबई की टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी फ्रैंचाइजी नहीं है जो मुंबई इंडियंस की तरह खेल सकती है। लारा ने कहा कि मुंबई की टीम जबरदस्त टीम है, अगर वह शीर्ष पर नहीं होते हैं तो वह शीर्ष के बहुत करीब होते हैं। मुझे लगता है कि दुनिया में कोई भी ऐसी फ्रैंचाइजी नहीं है जो मुंबई इंडियंस की तरह खेल सकती है।

लारा ने कहा कि जब मैं शुरुआत से मुंबई इंडियंस की टीम के प्रदर्शन को देखता हूं तो टीम खुद ही अपनी कहानी बताती है। हर मौके के लिए उनके पास खिलाड़ी हैं। जब उनके सामने दिक्कत होती है तो उनके पास सूर्यकुमार यादव हैं, इशान किशन हैं। उनके पास केरून पोलार्ड, हार्दिक पांड्या जैसे बड़े हिटर हैं, फिर उनके पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो कभी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। मुंबई की टीम के कई खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम में है, यही वजह है कि मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 14:56 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+