Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: SRH और RCB के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB vs SRH Playing 11 : Predicted playing 11 of Bangalore and Hyderabad | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। यह आईपीएल प्लेऑफ 2020 का एलिमिनेटर मैच है। जाहिर है हारने वाली टीम को प्रतियोगिता से तुरंत बाहर जाना पड़ेगा जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

हैदराबाद की टीम आरसीबी के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार फॉर्म में हैं क्योंकि पहले हॉफ में रोमांचक प्रदर्शन करने वाली कोहली एंड कंपनी की गाड़ी दूसरे हॉफ में पटरी से उतर गई थी जबकि सनराइजर्स के सूर्य का उदय लगातार तीन मैच जीतने के साथ हुआ है। इस लिहाज से डेविड वार्नर की टीम फेवरेट के तौर पर उतरेगी लेकिन बेंगलुरु के सितारे क्लिक किए तो बात ही कुछ और होगी।

मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा जहां पर टॉस की भूमिका इतनी अहम है कि पिछली पांच बारियों में चेज करने वाली टीम को जीत नसीब हुई है।

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो हैदराबाद जीत के सिलसिले को बनाए रखने वाली जीत संयोजन के साथ उतरना पसंद करेगी। एक छोटा बदलाव यह हो सकता है कि प्रियम गर्ग की जगह पर अभिषेक शर्मा खेल सकते हैं जो वार्नर को गेंदबाजी में थोड़ा बहुत भरोसा देंगे। यह प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-

डेविड वार्नर (c), रिद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग / अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस मॉरिस और नवदीप सैनी जैसे चोटिल गेंदबाजों का इस मैच में लौटना जरूरी है। मॉरिस को हैम्सट्रिंग में परेशानी हुई थी और वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले को पूरा नहीं कर पाए थे। मीडिल ऑर्डर की खराब हालत के बाद कोहली मोइन अली को एंट्री देना चाहेंगे तो यह बुरा सुझाव नहीं होगा। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-

जोशुआ फिलिप, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स (wk), मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस / इसुरु उदाना, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी (शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल)

Story first published: Friday, November 6, 2020, 10:37 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+