Ind Vs Aus: नस्लीय टिप्पणी मामले पर शेन वॉर्न और माइक हसी ने कही बड़ी बात
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी और शेन वॉर्न ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के व्यवहार की आलोचना की है। भारतीय खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी की दोनों ही क्रिकेट दिग्गजों ने आलोचना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस घटना के बाद शनिवार को भारतीय टीम ने आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बावजूद इसके रविवार को दर्शकों ने भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमरा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने से बाज नहीं आए।
इस घटना की आलोचना करते हुए माइक हसी ने कहा कि यह बहुत ही घटिया हरकत है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस दौर में भी ये सब हो रहा है। इन लोगों को क्रिकेट में आने से हमेशा के लिए रोक देना चाहिए। भारतीय हमारे यहां हमारा मनोरंजन करने आए हैं, वो यहां बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं, हमे उनका शुक्रगुजार होना चाहिए, हम उनकी वजह से लाइव क्रिकेट देख सकते हैं, खिलाड़ियों के साथ इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं इस घटना का विरोध करते हुए शेन वॉर्न ने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिन लोगों ने बुमरा और सिराज के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से माफी मांगी है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आईसीसी भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भरोसा दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
