T20 WC 2021: शेन वार्न ने भारत के साथ इस टीम को बताया खिताब जीतने की दावेदार
नई दिल्लीः भारतीय टीम को इस बार कई क्रिकेट दिग्गजों ने खिताब का दावेदार बताया है और शेन वार्न की राय भी इससे अलग नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत एक ताकत नहीं रहा है लेकिन कोहली की कप्तानी में अपना आखिरी टी20 वैश्विक टूर्नामेंट खेल रही टीम इंडिया खिताब कब्जाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ी पहले ही आईपीएल में मंज चुके हैं, उनको हालातों की सटीक जानकारी है और टीम संयोजन को बैठाने के लिए कुछ अच्छे विकल्प भी मैनेजमेंट के पास मौजूद है।

भारत और इंग्लैंड पर लगाया वार्न ने दांव-
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि भारत और इंग्लैंड मौजूदा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं। इंग्लैंड की टीम को सफेद गेंद क्रिकेट में बहुत ही खतरनाक माना जाता है लेकिन उनके कप्तान इयोन मोर्गन लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे खुद को आगे ड्रॉप भी कर सकते हैं। फिर भी इंग्लैंड एक नई सफेद गेंद क्रिकेट ताकत है।
भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा जबकि इंग्लैंड अपने पहले मैच में 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंका जा रहा है- वार्न
वार्न ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंका जा रहा है जबकि उनकी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं।
शेन वार्न ने ट्वीट किया, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड और भारत को T/20 WC के लिए पसंदीदा के रूप में जाना होगा। NZ हमेशा ICC इवेंट्स में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंका जा रहा है जबकि उनकी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं। फिर आपके पास पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हैं। यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि कौन जीतेगा।"
T20 WC के मुख्य दौर में बनाई स्कॉटलैंड ने जगह, कप्तान ने कहा- हमको सुपर-12 का डर नहीं

डेविड वार्नर और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बचाव किया-
दिग्गज लेग स्पिनर ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आउट ऑफ फॉर्म ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का भी समर्थन किया।
"जो कोई भी डेविड वार्नर और इयोन मोर्गन के बारे में लिखना चाहता है कि उनकी फॉर्म की कमी है। तो याद रखें कि क्लास स्थायी है और फॉर्म अस्थायी है - आश्चर्यचकित न हों अगर इनमें से कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट का खिलाड़ी होगा।"
डेविड वार्नर का पूरा आईपीएल 2021 ही खराब गया था। यह एक बुरे सपने जैसा था जहां वार्नर का पहले कप्तानी से हाथ धोना पड़ा और टीम में जगह पाने से भी चूक गए। ऑस्ट्रेलिया शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
