IND vs AUS 3rd T20I: क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है दोनों प्लेइंग XI
नई दिल्लीः भारत के पास टी20 सीरीज में कंगारूओं का सूपड़ा साफ करके टेस्ट सीरीज में जाने का सुनहरा मौका है। मान-मर्दन किसी भी टीम के लिए घातक होता है और कंगारू भी कोई अपवाद नहीं हैं।
प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों और अनुपलब्धता जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही दोनों टीमों ने इस दौरे पर अब तक अच्छी क्रिकेट का मुजायरा पेश किया है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती तो भारतीय टीम पलटवार करते हुए अधिक प्रासंगिक टी20 में 2-0 की अपराजेय बढ़त ले चुका है।
सीरीज का अब तीसरा और अंतिम मुकाबला 8 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ही होगा जहां पर पिछला टी20 मैच हुआ था और भारत ने जीता था।
भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या, टी नटराजन जैसे खिलाड़ी उभरे हैं जबकि शार्दुल ठाकुर फिलहाल सफेद गेंद से ठीक ही लग रहे हैं। दूसरी और ऑस्ट्रेलिया खुश होगा कि एडम जांपा और मिशेल स्वेपसन जैसे स्पिनरों ने पिछले टी20 में बढ़िया गेंदबाजी की थी।
सीन एबॉट, डेनियल सम्स और एंड्रयू टाई ने भी होनहार पन दिखाया है लेकिन साथ ही साथ उनकी कलई भी खुलने के पल आए हैं।
जहां तक प्लेइंग इलेवन की बात है तो फिंच की वापसी हो सकती है और आर्ची शॉर्ट को नीचे बैटिंग करने या बाहर जाने के लिए कहा जा सकता है। स्टीव स्मिथ को टेस्ट से पहले आराम दिया जा सकता है और स्टोईनिस को नंबर तीन पर बैटिंग के लिए बोला जा सकता है। ऐसा करने से एलेक्स कैरी को एक और मौका खेलने का मिल सकता है। दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
ऑस्ट्रेलिया- आरोन फिंच या आर्ची शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइजस हेनरिक्स, मार्कस स्टोईनिस, सीन एबॉट, डेनियल सम्स, मिशेल स्वेपसन, एडम जांपा, जे टाई
भारत के लिए बदलाव की कोई वजह नहीं है। शमी और बुमराह को खिलाने की कोई जरूरत नहीं है। दोनों को आराम दिया गया तो ताज्जुब नहीं होगा।
भारतीय टीम- शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
