सुनील गावस्कर को नहीं मिली BCCI से सैलरी, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा

नई दिल्ली। एक ओर जहां सर्वोच्च न्यायालय ने सुनील गावस्कर को क्रिकेट संस्था के उच्च पद बीसीसीआई अंतरिम अध्यक्ष पद नियुक्त किया था वहीं उनका पारिश्रम‍िक नहीं दिया गया। उन्होंने इस बात से नाराज होकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दयर की है, जिसमें उन्हेांने अपनी सैलरी की मांग उठाई है।

दुनिया के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर का बीते दिनों जन्मदिन भी था। सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई तत्कालीन बोम्बे में हुआ था। उनकी धाकड़ बल्लेबाजी के कारण उन्हें लिटिल मास्टर कहा जाता था फिर बाद में सचिन तेंदुलकर के नाम यह ख‍िताब कर दिया गया।

पढ़ें- जंग फीफा की

1980 के दौर में वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण से पूरी दुनिया के बल्लेबाज खौफ खाते थे। लेकिन सनी के नाम से मशहूर गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही अपने टेस्ट कॅरियर की शुरूआत की थी। गावस्कर ने इंडीज टीम की धरती पर 13 टेस्ट में सात शतकों की मदद से 70 की औसत से रन बनाए।

गावस्कर को उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी के साथ ही बेहद धीमी बल्लेबाजी के लिए भी याद किया जाता है। 1975 में पहले वर्ल्ड कप में गावस्कर ने पूरे 60 ओवर खेले और केवल 36 रन बनाए। वहीं टेस्ट में वे रिकॉर्ड तीन बार पहली ही गेंद पर आउट हुए। गौरतलब है कि उन्हें बीते महीनों क्रिकेट की सुचिता बनाए रखने की नीयत से सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Story first published: Friday, July 11, 2014, 12:18 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+