For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शाहरूख की जिद से क्लीन बोल्ड हुए गावस्कर ने तोड़ी पुरानी कसम

Sunil Gavaskar
कोलकाता। है ना हैरानी की बात लेकिन ये सच है, भारतीय क्रिकेट जगत में एक समय छत्र राज कर चुके लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने आखिरकार बॉलीवुड किंग शाहरूख के आगे घुटने टेक दिये और उन्हें वो करना पड़ा जिसकी ना करने की उन्होंने बरसो पहले कसम खायी थी। हां गावस्कर ने 26 साल पहले कसम खायी थी कि वो कोलकाता के ईडन गार्डन में कभी कोई मैच नहीं खेलेंगे।

लेकिन किंग खान के आने उनकी एक ना चली और शाहरूख की बॉलिंग पर गावस्कर को शॉट खेलना पड़ा। यही नहीं बल्लेबाजी के बाद गावस्कर ने शाहरूख खान के लिए गेंदबाजी भी की। गौरतलब है कि 1987 में एक मैच में कपिल देव को टीम में जब गावस्कर ने नहीं चुना था तब कपिल के प्रशंसकों ने गवास्कर के खिलाफ खूब नारेबाजी की थी, गावस्कर और उनकी पत्नी पर कोलकाता वालों ने अंडे और फल फेंके थे, तब गावस्कर ने कहा था कि वो इडेन गार्डन में कभी नहीं खेलेंगे। लेकिन अपनी कसम को भूल गावस्कर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का लुत्फ उठाया।

आज सुनील अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और कपिल अपनी दुनिया में। यहां तक की दोनों के बीच हुई इस झगड़े को खुद कोलकाता वाले भी भूल चुके हैं। फिलहाल रविवार की शाम कोलकाता वालों के लिए काफी यादगार रही, उन्हें डबल मजा देखने को मिला, एक तो केकेआर की टीम राजस्थान के परखच्चे उड़ा दिये वहीं दूसरी ओर किंग खान और गावस्कर का शानदार मैच भी उन्हें देखने को मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+