एशेज का जुनून! 21 देशों से होते हुए 35 हजार किलोमीटर का सफर तय कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा क्रिकेट फैन
ब्रिस्बेन। क्रिकेट की सबसे बड़ी व ऐतिहासिक एशेज सीरीज का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अपने इस समय को ऐतिहासिक बनाने के लिए लोग कई अनोखे काम कर रहे हैं। शुक्रवार को एक कपल ने मैच के दौरान सगाई कर ली। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो वाकई में हैरतअंगेज करने वाला है।
क्रिकेट को लेकर इंग्लैंड के रहने वाले एड मिलर की दीवानगी कुछ इस कदर सिर चढ़कर बोली कि उन्होंने तमाम देशों को पार करते हुए एशेज देखने के लिए एक लंबी यात्रा कर डाली। स्कूल में पढ़ाने वाले इंग्लैंड एड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही एशेज सीरीज देखने के लिए 117 दिनों तक यात्रा की। बता दें कि ये यात्रा किसी विमान के जरिए नहीं बल्कि पैदल व लिफ्ट मांग-मांगकर की है। मिलर ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए सड़क और समंदर का रास्ता तय किया और इस दौरान उन्होंने 35 हजार किमी. की यात्रा की। इस यात्रा में उन्हें 21 देशों देशों से होकर गुजजरना पड़ा। बेल्जियम, लक्जमबर्ग, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, स्लोवेनिया, हंगरी, चेक रिपब्लिक, पोलैंड, यूक्रेन, रूस, मंगोलिया, चीन, हॉन्ग कॉन्ग, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देश पार किए और उसके बाद मिलर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।
117 दिन की लंबी यात्रा के बाद एड मिलर गुरुवार को वो इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के लिए ब्रिसबेन पहुंचे। क्रिकेट के इस जुनूनी फैन की इस एडवेंटर से भरी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
