एशेज सीरीजः तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने जड़ा रिकॉर्ड शतक, सचिन को पीछे छोड़ा
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के तीसरे दिन शानदार शतक जड़ कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्मिथ ने 261 गेंदों में शतक लगाया और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 9 चौके ही निकले।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज स्मिथ एक छोर से कंगारू पारी को संभाले रहे। उन्हें शॉन मार्श के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी कर इंग्लिश गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि ये स्मिथ के टेस्ट करियर का 21वां शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाला छठा शतक है। इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
दरअसल स्मिथ सबसे तेज 21 शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 105 टेस्ट पारियों में किया है जबकि सचिन ने 110 पारियों में 21 टेस्ट शतक बनाए थे। स्मिथ से आगे डॉन ब्रैडमैन (56 पारी), सुनील गावस्कर (98 पारी) हैं। बता दें कि दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले स्टीवन स्मिथ बतौर कप्तान पहली बार एशेज सीरीज में खेल रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शतक लगाया है। इसी के साथ स्मिथ अब इस कारनामे को अंजाम देने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।
बता दें कि बतौर कप्तान स्मिथ की ये 48वीं पारी है। इस हिसाब से 48 पारियों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्मिथ के नाम 48 पारियों में बतौर कप्तान 13 शतक हो गए हैं और 48 पारियों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा लगाने के मामले में वो महेला जयवर्धने के बराबर पहुंच गए हैं। स्मिथ और महेला से आगे सिर्फ ब्रैडमैन हैं। ब्रैडमैन के नाम 48 पारियों में 14 शतक थे।
ये रहा अब तक के मैच का हाल
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया शॉन मार्श के अर्धशतक और स्मिथ के शतक की बदौलत खबर लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 288 रन बना लिए थे। वह इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 14 रन पीछे थी। हालांकि एक छोर से कप्तान स्मिथ मोर्चा संभाले हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
